हरियाणा विधान सभा सचिवालय में पदोन्नत हुए कर्मचारियों ने शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने विस अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ और स्मृतिचिह्न भेंट किए। सचिवालय में विभिन्न पदों पर 20 कर्मचारी पदोन्नत हुए हैं।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही विस अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा सचिवालय में काम करना हम सबके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। यह कार्य सीधे तौर पर जनहित का कार्य है, इसलिए हमें इसे पूरे मनोयोगपूर्वक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक काम ईश्वरीय कार्य है। इसे करने का मौका मिलना बहुत बड़े सौभाग्य का विषय है।


