हरियाणा विधान सभा की मेजबानी में 8 से 10 जून तक आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-II सम्मेलन के सफल एवं गरिमामय आयोजन पर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
इस अवसर पर वीरवार को विधान सभा सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्मेलन के अनुभव साझा किए तथा आयोजन को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की ।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सचिवालय के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी ने एक सशक्त और समर्पित परिवार की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करते हुए सम्मेलन की सभी व्यवस्थाओं को अत्यंत कुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ संभाला। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और टीमवर्क के कारण ही यह आयोजन भव्य,
View More








