सम्मेलन का शुभारंभ माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश जी, हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह जी तथा देशभर से पधारे प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी द्वारा हरियाणा विधानसभा में ‘संसदीय अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र’ एवं ‘लोकतंत्र दीर्घा’ का लोकार्पण किया गया। यह पहल लोकतांत्रिक जागरूकता, संसदीय उत्कृष्टता एवं ज्ञान-वर्धन को नई दिशा प्रदान करेगी।
सम्मेलन के दौरान विशिष्ट अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, पूर्व उपाध्यक्षों, पूर्व विधायकों एवं वर्तमान विधायकों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांयकाल टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भारतीय संविधान की मूल भावना पर आधारित प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। दिन के समापन पर हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण जी द्वारा सुखना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़ में सभी प्रतिनिधियों एवं अतिथियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया।


