विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप के निधन पर शोक प्रकट किया|

लोकसभा के पूर्व महासचिव एवं देश के प्रख्यात संवैधानिक विशेषज्ञ डॉ. सुभाष सी. कश्यप के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।

डॉ. कश्यप ने भारतीय संसदीय लोकतंत्र, संविधान और विधायी परंपराओं के सुदृढ़ीकरण में अमूल्य योगदान दिया। उनका ज्ञान, अनुभव और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति।

हरविन्द्र कल्याण अध्यक्ष, हरियाणा विधान सभा