हरियाणा विधान सभा सचिवालय में बुधवार को अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। — चंडीगढ़, 24 सितंबर

लोक सभा और हरियाणा विधान सभा की ओर से विधान विधायी प्रारूपण पर होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को विधान सभा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एक-एक व्यवस्था के बारे में बारीकी से जानकारी ली तथा अधिकारियों को इसकी सफलता के लिए उत्साह से काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों और विद्वानों का मार्गदर्शन प्राप्त होने वाला है। उनका अनुभव और ज्ञान निश्चित रूप से हम सभी के कार्यक्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होगा।