विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत के निधन पर शोक प्रकट किया | — चंडीगढ़, 12 अप्रैल

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

अपने शोक संदेश में विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि स्वर्गीय गोपीचंद गहलोत एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया। वेवर्ष 2000 से 2005 तक हरियाणा विधान सभा के उपाध्यक्ष रहे। उन्होंने हरियाणा विधान सभा में अपने कार्यकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक अपूरणीय क्षति हुई है। विस अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।